मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

हमारा "रवि" रोशनी फैलाता है।

अपनेपन का एहसास देता है,
हर मुश्किल में साथ देता है।
धीर गंभीर सा हर बात सुनता,
मन ही मन है समाधान बुनता।
सलाह में भी सम्मान देता है,
विचार हमेशा महान देता है।
हम सब दोस्तों की शान है ये,
दोस्ती की मजबूत पहचान है ये।
हर सुबह आशा किरण लाता है,
हमारा "रवि" रोशनी फैलाता है।
है दुआ की सफलता अपार मिले,
ताउम्र इसे खुशियां बेशुमार मिले।

Kavi Pradeep Chauhan