शनिवार, 13 फ़रवरी 2021

एक ख्वाब : कैलाश मंडल

एक ख्वाब देखा, 

जिसे पूरा करना है|

एक सपना है 

जिसे अधूरा नहीं छोड़ना है |

रुकावटें तो क‌ई आऐ‌ंंगी और जाएंगी

पर झुकना नहीं है|

एक सपना है 

जिसे पूरा करना है|


एक ख्वाब देखा 

जिसे पूरा करना है|

कहने वाले खुब कहेंगे, 

पर सूनना नहीं है|

चाहे जितनी भी बार गिरे ,

खड़े होकर लक्ष्य को पाना है

साथ में खड़े हैं अपने, 

जितनी भी बार गिरे हैं|

मेहनत कर 

उस ख्वाब को पूरा करना है|

एक ख्वाब देखा 

जिसे पूरा करना है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Kavi Pradeep Chauhan