Water problem in Slums लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Water problem in Slums लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 अक्तूबर 2018

घर घर पानी अब लेके रहेंगे : प्रदीप चौहान

Water problem in slum
दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में पीने के पानी की समस्या वहाँ की सबसे बड़ी समस्या है। यहां युवाओं का झुंड आंदोलित है इस मांग को लेकर की उन्हें भी पीने का पानी मिले, भीख की तरह न मिलकर सम्मान पूर्वक मिले। आंदोलन से सबको जोड़ने, जागरूक करने और एकजुट करने के आहवान के रूप में गाया जाने वाला गीत रूपी कविता।

लड़ेंगे, जीतेंगे, डटे रहेंगे
घर घर पानी अब लेके रहेंगे

अब कोई माँ नहीं टंकी ढोएगी
अब कोई बहन नही टेंकर पे रोयेगी

आओ रे दोस्तो, आओ रे भाई
घर घर पानी की मांग है लड़ाई

अब किसी पिता की जाए ना नौकरी
अब किसी भाई की छुटे ना पढ़ाई

हक और सम्मान की है ये लड़ाई
घर घर पानी की मांग है लड़ाई

अब कोई जवां नही ढोएगा झंडा
अब कोई दोस्त नहीं खायेगा डंडा

जो मेरा हाल है, वो ही तेरा रे भाई
भूल आपसी मतभेद, चलो करो रे चढ़ाई

आओ रे आओ, जमीर को बचाओ
आओ रे आओ, सम्मान ना गँवाओ

माताओं के ये सम्मान की लड़ाई
बहनों के राखी के कर्ज की चुकाई

पिता के पगड़ी की लाज हम बचाएं
नासूर भये हालातों में बदलाव हम लाएं

आओ रे दोस्तों आओ रे भाई
घर घर पानी की मांग है लड़ाई

लड़ेंगे, जीतेंगे, डटे रहेंगे
घर घर पानी अब लेके रहेंगे

प्रदीप चौहान

शुक्रवार, 15 जून 2018

पानी पाना है यहां जंग जितने जैसा: प्रदीप चौहान

 पानी पाना है यहां जंग जितने जैसा 

Pani ki samasya
Water Problem in Delhi
                                       
जगमगाती दिल्ली का ये रूप कैसा,
पानी पाना है यहां जंग जितने जैसा! 
सबको बुनियादी हक भी जहां मिलते नहीं, 
झुग्गियां हैं वोटबैंक, पॉलिटिक्स और पैसा !! 

जागें हर सुबह मन पर बोझ लादे 
पानी है आज पाना बस यही जोर जागे!
मस्तिष्क रहे सचेत, आखें हरदम टेंकर को ताकें
 रखें कान खड़ा हर आवाज टेंकर की आहट सा लागे !!

लिये टंकी बाल्टियां चल पड़ें सब रोड पर 
लटकाये कंधों पर पाइपे, रहें घंटो खडे़ पानी की खोज पर 
कभी ताकें अपने बर्तन तो, कभी उमडी़ भीड़ भाड़ को,
सुन हौरन सब दौड़ं चले चढ़ने पानी की ताड़ पर !!

मचे भगदड़ ऐसे, भीड़ भागे आंधी के जैसे 
बच्चें औरत व जवान ले दौड़े सब अपना सामान !
बर्तनों का नगाड़ा बाजे, शोर हूँकारे बेशुरी तान, 
पाइपों से खिंचतान जैसे अमल हो लुट का फरमान !!

पाइपों में आया पानी जब भगने लगे 
अधभरे बर्तन देख अफसोस की लकीरें जगें।
मुश्किल से ढुँढे़ सब अपने खोये हुए बर्तन,
 बिल्कुल ना पाने वालों के आंसू छुटने लगे!!

चुनाव का मुददा यही होता है बार-बार 
भरपूर शु़द्ध गंगाजल, घर-घर मिलेगा अबकी बार 
उम्मीदवार बदलें, पार्टी बदली, बदली पुरी सरकार 
ना झुग्गियों के हालात बदलें, ना पानी की ये हाहाकार !!

पानी की ये किल्लत नासुर बन बैठा 
सुखे में सारा बचपन, जवानी भी सुखार जैसा 
कचोटे है यहां बसने की मजबुरी हरपल 
जीवन लगे है यहां अब नर्क के जैसा !!

अब तो ये सौगन्ध आओ खायें
 भावी पीढी को सब मिलकर बचायें !
 शोषण व भ्रष्टाचार मुक्त सामाज के लियें
चलें  क्रांति की राह पर और सता अपने हाँथ में लायें !!

जगमगाती दिल्ली का ये रूप कैसा
पानी पाना है यहां जंग जितने जैसा !
सबको यहां बुनियादी हक भी जहां मिलते नहीं 
झुग्गियां बनी वोटबैंक, पॉलिटिक्स व पैसा !!
                                      
   प्रदीप चैहान          

Kavi Pradeep Chauhan