रविवार, 4 अक्तूबर 2020

हे मेहनतकश तु कब समझेगा: प्रदीप चौहान

जाती में बाँटा
उपजाती में बाँटा
बाँटा अगड़े-पिछड़े और उपनाम
निजी स्वार्थ की पूर्ति को 
ख़त्म किये नागरीक होने की पहचान
तेरे शोषण का है जाल
तेरी समानता पर प्रहार
हे मेहनतकश इंसान 
तू कब समझेगा?


धर्म में बाँटा
मज़हब में बाँटा,
बाँटा पगड़ी, टोपी और पोशाक
धार्मिक स्वार्थों की पूर्ति को
ख़त्म किये इंसान होने की पहचान
तेरे शोषण का है जाल
तेरी इंसानियत पर प्रहार
हे मेहनतकश इंसान 
तू कब समझेगा?


वोट में बाँटा
सपोर्ट में बाँटा
बाँटा भाषा, सोच और विचार
राजनैतिक स्वार्थों की पूर्ति को
किये तेरे अधिकारों का व्यापार
तेरे शोषण का है जाल
तेरी समझदारी पर प्रहार
हे मेहनतकश इंसान 
तू कब समझेगा?

मैना है ये नैना है : प्रदीप चौहान

 


मैना  है  ये  नैना  है।


परियों से भी प्यारी है

माँ की नन्ही दुलारी है

ईश्वर की श्रेष्ठ रचना सी

मैना  है  ये  नैना  है।


गुमसूम सी ये रहती है

मन ही मन कुछ कहती है

अपनी ही मस्ती में खोई

मैना  है  ये  नैना  है।


सावन की ये रैना है

सुंदर सी मृगनैना है

धिर सी गम्भीर सी

मैना  है  ये  नैना  है।


बराबरी का हक़ हो इसको 

अवसर मिलें जैसे सबको 

पैरों पे खड़ी हो रही बहना है

मैना  है  ये  नैना  है।



शनिवार, 3 अक्तूबर 2020

आज भुगत रहा है मीडिया : प्रदीप चौहान

 


हाथरस में रिपोर्टिंग के लिए अपने प्रवेश को तरसती, आज की मेन-स्ट्रीम मीडिया की लाचारी और इसके कारणों पर चिंतन करती ये कविता।


सत्ता की ग़ुलामी का फल

सरकारों की मेज़बानी फल

चाटूकारिता का भावी असर

आज  भुगत  रहा है मीडिया


क़लम के टूटे सम्मान का फल

पत्रकारों के लूटे स्वाभिमान फल

पत्रकारिता के ख़त्म पहचान का असर

आज  भुगत  रहा  है  मीडिया


ख़बरों से किए व्यापार का फल

जनता से किए व्यवहार का फल

टीआरपी को करते दुराचार का असर

आज  भुगत  रहा  है  मीडिया


लोकतंत्र से सीनाज़ोरी का फल

सत्ता से किए गठजोरी का फल

चौथे स्तम्भ की कमज़ोरी का असर

आज  भुगत  रहा  है  मीडिया


जनता के विश्वास की हत्या का फल

जनतंत्र के सम्मान की हत्या का फल

ख़बरों के हिंदुस्तान की हत्या का असर

आज  भुगत  रहा  है  मीडिया

शनिवार, 5 सितंबर 2020

मैं शिक्षालय हुँ : प्रदीप चौहान


बेटियों को पढ़ाया

बहनों को निर्भर बनाया

माताओं को सम्मान दिलाया

परिवारों में जागरुकता फैलाया

हज़ारों सपनों को साकार बनाया

और लाखों नए सपनों के लिए

मैं चलना चाहती हुँ

मैं चलते रहना चाहती हुँ


अनाथों को अपनाया

बेसहारों को सम्भाला

असहायों का साथ निभाया

लाखों को शिक्षित बनाया

ये कर्तव्य रहा है मेरा

ये पहचान रही है मेरी

अपनी इसी पहचान के लिए 

मैं चलना चाहती हुँ

मैं चलते रहना चाहती हुँ


मैं वही हुँ 

जहाँ तुम्हारी ढेरों यादें जुड़ी हैं

यादें तुम्हारे बचपन की

यादें तुम्हारे लड़कपन की

दोस्ती के बड़प्पन की

यादें तुम्हारे पढ़ने की

यादें तुम्हारे खेलने की

साथियों के लंच लुटने की

वैसी ही हज़ारों नयी यादों के लिए

मैं चलना चाहती हुँ

मैं चलते रहना चाहती हुँ


आप जैसे अपनों के लिए

लाखों असहाय सपनों के लिए

भटकों को राह दिखाने के लिए

मजबूरों का साथ निभाने के लिए

बेसहारों के सहारे के लिए

शिक्षा रूपी उजाले के लिए

मैं चलना चाहती हुँ

मैं चलते रहना चाहती हुँ


मुझे ज़रूरत है 

मेरे अपनों की

नए विचारों की 

नए नवाचारों की

नए पहल की

क्योंकि मेरे अपनों के लिए

लाखों नए सपनों के लिए

मैं चलना चाहती हुँ

मैं चलते रहना चाहती हुँ


मैं शिक्षालय हुँ।

मैं दीपालय हुँ।

मैं विध्यालय हुँ।

बुधवार, 12 अगस्त 2020

निराशा : प्रदीप चौहान



तेरी ये लड़ाई तो ख़ुद से है,

दब रहा अपनों के सुध से है।

थामें रिश्ते जो शमशान भए,
अब तो टूट सारे अरमान गए।

तूने झोंका सर्वस्व अपनों के वास्ते,
ख़ंजर ही मिला उम्मीदों के रास्ते।

अच्छाइयाँ तेरी कमज़ोरी बनी,
क़ुर्बानियाँ किसी को नहीं भली।

हर आशा से तुझे मिली निराशा,
हर सपने से मिला दुःख बेतहाशा।

चुप छुपकर क्यों तड़पता है,
‘प्रदीप्त’ घुटकर क्यों मरता है।

निराशा भरी ये मटकी तोड़ दे,
थक गया गर तो जीना छोड़ दे।

गुरुवार, 7 मई 2020

हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है। : प्रदीप चौहान

Kavi Pradeep Chauhan 
छिन गई तेरी रोज़ी रोटी
छिन गई तेरी पहचान 
हे मेहनत की खाने वाले 
लुट गया तेरा सम्मान 
लाइनों में लग तु हाँथ फैलाता है 
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है।

तेरी मेहनत ने लोगों के घर बनाए
खून पसीनों से तूने महल सजाए
ख़ुद की छत के लिए जीवन भर तरसे
बेघर तेरा जीवन, बेघर तेरी क़िस्मत 
तू बेघर ही मर जाता है 
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है।

भगौड़ों के हज़ारों करोड़ माफ़ हो जाते 
अमीरों को प्राइवेट जेट ले आते
 तुम भुखमरी के मारो से 
किराए वसूले जाते लाचारों से 
चाहे पड़ जाते तेरे पैरों में छाले
हज़ारो मिल तु पैदल ही चलता रे
भूखा-प्यासा तु रास्ते में ही मारा जाता है 
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है।

अर्थव्यवस्था की रफ़्तार के लिए 
चंद घरानों के व्यापार के लिए 
तुझे घर भी नहीं जाने दिया जाता है 
तेरी मज़दूरी को मार कर 
तेरे अधिकारों का संहार कर 
तुझे बंधुआ मज़दूर बनाया जाता है 
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है।
 
महामारी तेरा काल बन बैठा
सुविधावों की कमी जंजाल बन बैठा
ऑक्सीजन की कमी से तेरी सांसें थमती
संसाधनों  के किल्लत से तेरी आँखें नमति
ये सिस्टम तेरा सब कुछ लूट ले जाता है
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है। 

अब भी वक्त है जाग जाना होगा
हालातों का ज़िम्मेदार कौन पहचानना होगा
मृत सिस्टम का, क्यों नहीं करता
तू उपचार है
हो एकजुट, की व्यवस्था परिवर्तन की दरकार है
सब समझकर भी तू चुप हो जाता है
हे मज़दूर तेरी कैसी ये गाथा है।


बुधवार, 11 मार्च 2020

हे मन तु क्यों भटकता है? : प्रदीप चौहान

हे मन तु क्यों भटकता है?

जागे है मन पर बोझ लिये,
बन पिंजरे का पंक्षि तु जिये।
क्यों काटे है पंख उड़ान के,
हौसलों को बेड़ियों से बाँध के।
हे मन तु क्यों भटकता है?
ज़िंदा रहकर क्यों मरता है?

तेरी ये लड़ाई तो ख़ुद से है,
तु मर रहा अपनों के सुध से है।
थामें रिश्ते जो शमशान भए,
जब टूट सब अरमान गए।
हे मन तु क्यों भटकता है?
ज़िंदा रहकर क्यों मरता है?

रहे दूर तो हरपल तड़पे है,
रहे पास तो हरदम झड़पे है।
क्यों अकेले में भरता आहें,
तकती मंज़िल को तेरी राहें।
हे मन तु क्यों भटकता है?
ज़िंदा रहकर क्यों मरता है?

सपनें अब चकनाचुर हैं,
टूट गए सब ग़ुरूर हैं।
किसी का तु क्या साथ देगा,
जब ख़ुद से मिलों दूर है।
हे मन तु क्यों भटकता है?
ज़िंदा रहकर क्यों मरता है?

प्रेम तुझे नाख़ुश करे,
पैसा ना संतुष्ट करे।
ये कैसी भूख लग आइ,
हैवानियत तुझमे दुरुस्त करे।
हे मन तु क्यों भटकता है?
ज़िंदा रहकर क्यों मरता है?

सोमवार, 9 मार्च 2020

वो हर लम्हा याद आता है : प्रदीप चौहान


बंद करें जब पलकों को अपने,
चेहरा उसी का नज़र आता है।
ज़ुल्फ़ों की तंग गलियों में,
बार बार ये मन खोता है। 
वो हर लम्हा याद आता है,
वो... याद आता है।

हवा का हर झोंका,
ख़ुश्बू--एहसास कराता है।
आहट बन अरदास उसकी,
यादों के आग़ोश में ले जाता है।
वो हर लम्हा याद आता है,
वो... याद आता है।

बात बात पे उसका लड़ना,
बिन बात यूँ ही झगड़ना।
प्यार के हर लफ़्ज़ को,
टकटकी नज़रों से समझना।
वो हर लम्हा याद आता है,
वो... याद आता है।

बिस्तर का वो कोना,
बेसुध हो कर उसका सोना।
बाज़ूओं को मेरे तकिया बना,
मदहोशि के आग़ोश में खोना
वो हर लम्हा याद आता है,
वो... याद आता है।

मंगलवार, 29 अक्तूबर 2019

इंसानियत का संहार : प्रदीप चौहान


इंसानियत का संहार

कुछ हिन्दू बन रहे 
कुछ मुसलमान बन रहे
भूलकर इंसानियत
ये शैतान बन रहे।

कुछ के निजी स्वार्थ हैं
कुछ का अपना इरादा है
मिटाकर आपसी भाईचारा
धार्मिक उदंड पे आमादा हैं।

कुछ के वोट हिन्दू हैं
कुछ के मुसलमानों का व्यापार हैं
वोट बाँट कि भ्रष्ट राजनिती में
कर रहे इंसानियत का संहार हैं।

अगर नहीं रोका इन्हें
तो उत्पात ये मचाएँगे
इंसानियत की चितावों पर
ये रोटियाँ पकाएँगे।

किया आँखो को बंद जिन्होंने
समस्या विकराल और बनाएँगे
मचेगा हैवानियत का तांडव अगर
अछूते वो भी नहीं रह पाएँगे।

आँखों में बसा जिनके क़ौम है
देखकर ये चिंगारी जो आज मौन हैं
वक़्त के गुनहगार वो कहलाएँगे
इंसानियत की मौत पर आँशु बहाएंगे।

Kavi Pradeep Chauhan